राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
इस अवसर पर मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के महासचिव रेवरेंड न्यूटन परमार , सीबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष बिशप सुबोध सी. मंडल, सीआईएसई बोर्ड के पूर्व सचिव गेरी अराथून सहित अन्य कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
7 मार्च, 2024 को कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल ने अपना 147 वां स्थापना दिवस 'कनफ्लुएंस' को बहुत भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के महासचिव रेवरेंड न्यूटन परमार , सीबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष बिशप सुबोध सी. मंडल, सीआईएसई बोर्ड के पूर्व सचिव गेरी अराथून सहित अन्य कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्मारक पर माल्यार्पण एवं प्रार्थना सभा के साथ हुई। कलकत्ता ब्वॉयज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रधानाचार्य एवं सचिव राजा मैगी ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए सभी की उपस्थिति को सराहा। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में संस्थापकों के सपने को साकार करने में सीबीएस की महती भूमिका को उजागर किया साथ-ही-साथ भविष्य की योजनाओं को भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल चरित्र निर्माण में विश्वास रखता है। हर बच्चा हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह देश का भविष्य है। सीबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष बिशप सुबोध सी. मंडल ने अपने संदेश में आंतरिक शांति, भाईचारा एवं सद्भावना की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि कलकत्ता ब्वॉयज ग्रुप ऑफ स्कूल्स समाज के लिए ईश्वर की ओर से उपहार है।
विद्यालय के संस्थापकों जे. एम. थोबर्न, रेवरेंड जी.हेंडरसन, बिशप एफ. डब्ल्यू वार्न एवं सर आर लैडलॉ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अन्य शाखा स्कूलों के साथ सीबीएस (मुख्य) के छात्रों द्वारा सुंदर, मधुर गीतों की प्रस्तुति की गई। कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल के पूर्व विद्यार्थी ,शिक्षक सहित अन्य पूर्व छात्रों ने सीबीएस में बिताए अपने अद्भुत दिनों की यादों को तरोताजा करते हुए उन अनुभवों को साझा किया। पूर्व शिक्षकों को उनके अपार योगदान हेतु सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन रिद्धिमान हलदर एवं लेज़ली ऐलन ने किया।